दिग्गज कॉमेडियन अभिनेता मुश्ताक़ खान नहीं रहे, लंबे समय से थे बीमार,,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 26 सितंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
क़ुदरत का नेज़ाम है जो आया है वोह जायेगा । इसी सच्चाई के साथ हमने एक खूबसूरत अभिनेता मुश्ताक़ खान को भी खो दिया । वोह पिछले 15 दिनों लिवर कैंसर की वजह से अस्पताल में भर्ती थे ।
फिल्म आशिकी, वेलकम, हम हैं राही प्यार के, और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक़ खान को दिल है कि मानता नहीं, सड़क , जोड़ी नंबर वन, हेरा फेरी , गदर प्रेम एक कथा और कब्ज़ा जैसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा ।
इस दुखद समाचार को सुनते ही कई फिल्मी हस्तियां उनके निवास पर पहुंच कर अपने प्रिय अभिनेता को खो देने पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की ।
मुश्ताक खान ने यूँ तो सारी जिंदगी कॉमेडी कर के दर्शकों को लुभाया लेकिन अस्ल ज़िंदगी में वोह बेहद संजीदा इंसान थे।
शायद यही वजह थी कि वो शायरी के बहुत क़रीब थे। और समय समय पर कुछ शायरी भी कर लिया करते थे।