सिविल डिफेंस टीम की रही सहभागिता गणेश उत्सव मूर्ति विसर्जन मेले में 

सिविल डिफेंस टीम की रही सहभागिता गणेश उत्सव मूर्ति विसर्जन मेले में

 

बस्ती। नागरिक सुरक्षा कोर/ सिविल डिफेंस टीम बस्ती की रही सहभागिता गणेश उत्सव मूर्ति विसर्जन मेले में चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में और प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती राजेश कुमार यादव के पर्यवेक्षण में सिविल डिफेंस बस्ती की टीम प्रत्येक त्यौहारों, कार्यक्रमों में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देती रही है इसी क्रम में आज गणेश उत्सव मूर्ति विसर्जन मेले में टीम द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार को सम्पन्न कराने में अपना योगदान मूर्ति स्थापना स्थल से लेकर मूर्ति विसर्जन घाट और कंट्रोल रूम तक दिया गया, जिला प्रशासन के देखरेख में देर रात तक मूर्तियों का विसर्जन होता रहा, मूर्ति विसर्जन मेले में चीफ वार्डन डॉ कुलदीप सिंह, डिप्टी चीफ वार्डन डॉ वीके वर्मा, सेक्टर वार्डन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि का सराहनीय योगदान रहा।