लेखपाल संघ में उबाल, अध्यक्ष के तबादले के विरोध में धरने का ऐलान
हर्रैया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा हर्रैया की तहसील कार्यकारिणी द्वारा द्विवार्षिक निर्वाचन की तिथि घोषित किए जाने के बीच अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल के अन्य तहसील में स्थानांतरण को लेकर लेखपाल संवर्ग में नाराजगी बढ़ गई है। संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि अध्यक्ष लगातार लेखपालों की समस्याओं को तहसील स्तरीय अधिकारियों के समक्ष उठाते रहे, जिसके बाद संगठन को कमजोर करने के उद्देश्य से उनका तबादला किया गया।
तबादले के विरोध में लेखपालों ने 26 सितंबर से उपजिलाधिकारी कार्यालय हर्रैया के समक्ष धरना-प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांग पूरी होने तक सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। आंदोलन की घोषणा से तहसील प्रशासन में भी हलचल बढ़ गई है।