सुजौली रेंज में तेंदुए का कहर, महिला की दर्दनाक मौत

सुजौली रेंज में तेंदुए का कहर, महिला की दर्दनाक मौत

 

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत गडेरियनपुरवा गांव में आज शाम करीब 6 बजे तेंदुए के हमले की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

 

जानकारी के अनुसार घर के पीछे खेत में सब्जी तोड़ने गई 35 वर्षीय महिला ममता देवी पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

कतर्नियाघाट जंगल इलाके में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मवेशियों पर हमले की सूचना के बाद भी विभाग सतर्क नहीं हुआ।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।