महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।स्थानीय जानकी घाट बड़ा स्थान पर अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज का विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों और आचार्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संतों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अपने संबोधन के दौरान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत समाज का यह आशीर्वाद और स्नेह तीर्थ पुरोहितों के उत्थान और धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों के हितों की रक्षा करना तथा धार्मिक परंपराओं को सहेजना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश महाराज के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहित समाज और धर्मार्थ की सेवा का कार्य निष्ठा के साथ आगे बढ़ रहा है। संत समाज हर कदम पर इस सेवा कार्य में उनके साथ खड़ा है। जानकी घाट बड़ा स्थान के पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण महाराज ने अपने आशीर्वाचन में कहा कि अयोध्या की पवित्र भूमि पर साधु-संतों और तीर्थ पुरोहितों का यह समन्वय सनातन संस्कृति को और अधिक ऊर्जावान बना रहा है। इस विशेष अवसर पर निम्नलिखित महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महंत संजय दास महारा राष्ट्रीय अध्यक्ष, संकट मोचन सेना एवं प्रवक्ता, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महंत जन्मेजय शरण महाराज पीठाधीश्वर, जानकी घाट बड़ा स्थान महंत हेमंत दास महाराज पीठाधीश्वर, श्रृंगी ऋषि आश्रम महंत राघवाचार्य महाराज पीठाधीश्वर, रामलला सदन महंत नागाराम लखन दास महाराज सहित अन्य गणमान्य संत एवं अखाड़े के प्रतिनिधि कार्यक्रम का समापन धार्मिक चर्चा, आपसी सौहार्द और अयोध्या के विकास व धार्मिक सेवा के संकल्प के साथ हुआ।