बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में युवक गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में युवक गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। थाना पैकोलिया पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया।

 

पुलिस के अनुसार थाना पैकोलिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 87/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त साहिल गुप्ता पुत्र रामगोपाल गुप्ता, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी पाकड़डाड़, थाना लालगंज, जनपद बस्ती को 22 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे बभनान रेलवे स्टेशन चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसी कार्रवाई के दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद पीड़िता को आवश्यक प्रक्रिया के तहत परिजनों एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचन्द, उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव तथा महिला कांस्टेबल अस्मिता गौतम शामिल रहे।