शांति भंग की आशंका में मुण्डेरवा पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

शांति भंग की आशंका में मुण्डेरवा पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

 

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर उन्हें उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, बस्ती के न्यायालय में भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रूधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस टीम ने 22 सितंबर को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कार्रवाई की।

 

गिरफ्तार किए गए लोगों में मनोज सिंह (45), अमित कुमार प्रजापति उर्फ प्रविन कुमार प्रजापति (26), आशीष सिंह (29), संदीप राव (36), सत्यम सिंह (23), विनोद सिंह उर्फ मालिक सिंह (50), रंजीत सिंह (30), गणेश सिंह (62), धीरज सिंह (30) और मोहन सिंह (59) शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी बहलोलवा, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती के निवासी हैं, जबकि मोहन सिंह कोपिया, थाना कोतवाली बस्ती का निवासी बताया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नायक तथा आरक्षी अभिषेक मिश्रा, मो. आफताब, विनित कुमार और शिवांशु मिश्रा शामिल रहे।