2.165 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

2.165 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। परसरामपुर थाना पुलिस और एसओजी बस्ती की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 22 सितंबर की सुबह करीब 7:20 बजे ग्राम मदनापुर में की गई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जगदीश पुत्र रामकिशोर, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी रायपुर, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 42 पुड़िया और दो बंडल में कुल 2 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद किया।

 

पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर में मुकदमा अपराध संख्या 302/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

कार्रवाई में थानाध्यक्ष परसरामपुर प्रदीप कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक झारखण्डे पाण्डेय सहित परसरामपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।