12 सूत्रीय मागों को लेकर 29 सितम्बर को धरना देंगे पेंशनर
आठवें वेतन आयोग मे शामिल न किये जाने से नाराज पेंशनरों का धरना 29 सितम्बर को
बैठक मे बनी रणनीति, पेंशनरों का धरना प्रदर्शन 29 को
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । अखिल भारतीय राज्य पेन्शनर फेडरेशन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स एसोसिएशन उ०प्र० के आह्वाहन पर 12 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर बस्ती के पेन्शनर जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट परिसर) पर 29 सितम्बर को धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देंगे। इस सम्बन्ध में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स एसोसिएशन बस्ती के कोर कमेटी की बैठक पेन्शनर कक्ष में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई।
बैठक का संचालन उदय प्रताप पाल ने किया। अपने सम्बोधित मे जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य पेन्शनर फेडरेशन के आह्वाहन पर 29 सितम्बर को पूरे देश में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कर्मचारी, शिक्षक राज्य सरकार के सेवानिवृत्त पेन्शनर 12 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर दिन में 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन तथा 2 बजे प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बस्ती को दिया जायेगा। इस अवसर पर एक सभा का आयोजन भी किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष ने अपील किया कि जनपद के सभी कर्मचारी एवं शिक्षक पेन्शनर अपने हकों को पाने के लिए धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग ले। केन्द्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेन्शनरों को शामिल न करके पेन्शनरों के साथ अन्याय किया है। इसलिए हम सभी पेन्शनरों को एक जुट होकर संघर्ष करना होगा। जिन 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि धरना प्रदर्शन में कई अन्य कर्मचारी संगठनों के भाग लेने की उम्मीद है।
इनमें मुख्य रूप से वित्त विधेयक 2025 में पेन्शनरों के साथ तिथि के आधार पर भेदभाव समाप्त करके आठवें वेतन आयोग की सीमा में पेन्शनरों को शामिल करने, पुरानी पेन्शन, बहाल करने, राशिकरण कटौती 15 वर्ष के बजाय 10 वर्ष पर बन्द करने, 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर प्रत्येक वर्ष पेन्शन में 5 प्रतिशत की दर से बढ़ोत्तरी करने, कोरोना काल के फ्रीज डीए, डी०आर० का भुगतान करने तथा पेन्शन को आयकर सीमा से बाहर रखने पूर्व की भांति वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट प्रदान करने सम्बन्धी मांगे शामिल है।
पेंशनर कक्ष मे आयोजित बैठक मे प्रमुख रूप से सुरेशधर दूबे, श्रीगोपाल त्रिपाठी, हरिवंश उपाध्याय, रामकुमार लाल, अखिलेश कुमार सिंह, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, रामजियावन पाण्डेय, चन्द्रपकाश पाण्डेय, छोटेलाल यादव, विद्यासागर वर्मा, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, अंगिरा प्रसाद चौधरी, राधेश्याम तिवारी, जंगबहादुर, किशोरी लाल, रामदुलारे, सिद्धनाथ चौधरी, अशोक कुमार मिश्र, देवनरायन प्रजापति, विशुनचन्द श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, ओम प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे