SSC CGL में मुकेश निषाद का चयन, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में खुशी

SSC CGL में मुकेश निषाद का चयन, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में खुशी

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के पूर्व छात्र मुकेश निषाद ने SSC CGL परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनका चयन आयकर विभाग में Superintendent के पद पर हुआ है। परीक्षा में मुकेश निषाद ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7000 हासिल की है।

 

मुकेश निषाद की इस उपलब्धि से उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने विद्यालय में कक्षा 5वीं से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2019 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण किया था। विद्यालय में अध्ययन के दौरान भी वह मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र के रूप में पहचाने जाते रहे।

 

मुकेश की सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री विनय शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुकेश की यह उपलब्धि विद्यालय, उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी ने भी मुकेश निषाद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां संस्थान के लिए गौरव का विषय हैं। मुकेश निषाद की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी परिवार ने उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।