चुनाव में सेक्युलर वोटों का बंटवारा न होने पाये-अबू आजमी सपा नेताओं ने किया अबू आसिम आजमी का स्वागत

चुनाव में सेक्युलर वोटों का बंटवारा न होने पाये-अबू आजमी
सपा नेताओं ने किया अबू आसिम आजमी का स्वागत

लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का शनिवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव मो. स्वालेह के नेतृत्व में पटेल चौक के निकट फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने संतकबीर नगर जा रहे थे।
सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से पूर्व सांसद और विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को सत्ता में वापस लाने का उनका दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस संदेश को जनता के बीच लेकर जांय कि आगामी चुनावों में सेक्युलर वोटों का बंटवारा न होने पाये। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और बुलडोजर कार्रवाई पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में संविधान को ताक पर रखकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सरकार पर केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने और विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
सपा के वरिष्ठ नेता अबू आसिम आजमी का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, संदीप चौधरी, निजामुद्दीन, जमील अहमद, सलमान सिद्दीकी, रहमान सिद्दीकी, अभिनय श्रीवास्तव, पिकूं चौधरी, संजय गौतम, गुलाब सोनकर, मनोज चौधरी, प्रमोद यादव, राम सिंगार यादव, दीपक, राजेश चौधरी, मोनिश पठान, अरविन्द चौधरी, इरशाद खान, राजेन्द्र चौरसिया, हकीकुल्लाह, अब्दुल कयूम के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।