विश्वकर्मा जयंती पर ई-रिक्शा यूनियन ने किया भव्य भंडारे का आयोजन, सुरेश यादव ने किया शुभारंभ

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । रामनगरी अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या धाम में हाईवे स्थित सूर्य द्वार के पास कृष्णानंद फाउंडेशन ई-रिक्शा यूनियन की ओर से विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। इस आयोजन का नेतृत्व ई-रिक्शा यूनियन के जिला अध्यक्ष विकास सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। समाज में बढ़ती है एकजुटता की भावना सुरेश यादव मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के निर्माण और कर्म का देवता माना जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आयोजनों में शामिल होने का सौभाग्य मिला। मुकुंद माधव त्रिपाठी के विशेष आग्रह पर वे यहां पहुंचे और भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सेवा, आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना मजबूत होती है।’साइकिल मैन’ के रूप में पहचान और विधायक बनने की कामना इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि सुरेश यादव लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि सुरेश यादव इसी प्रकार समाजसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें। त्रिपाठी ने जनता की भावनाओं को साझा करते हुए कामना की कि सुरेश यादव वर्ष 2027 में विधायक बनकर क्षेत्र की जनता की और अधिक प्रभावी सेवा करें।
मुकुंद माधव त्रिपाठी ने इस दौरान सुरेश यादव को ‘साइकिल मैन’ के रूप में मिली पहचान का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जरूरतमंद बच्चों को साइकिलें उपलब्ध कराने, विद्यालयों में बच्चों की सहायता करने और अन्य जनहित के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान ई-रिक्शा यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।