सेवा संकल्प अभियान के तहत जला ‘आशीर्वाद का दीया’, शिक्षकों व छात्रों ने लिया सेवा का संकल्प

सेवा संकल्प अभियान के तहत जला ‘आशीर्वाद का दीया’, शिक्षकों व छात्रों ने लिया सेवा का संकल्प

बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम 7 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती के सभागार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ विजय प्रकाश वर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, संस्कार और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों और छात्रों ने दीप जलाकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। सभागार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण में सेवा एवं सद्भावना का भाव दिखाई दिया।

इस अवसर पर प्रभाकर रंजन ओझा, जीतेन्द्र कुमार, चंद्रभान पांडेय, अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अमित कुमार यादव, हीरालाल, हनुमान प्रसाद, रवि प्रताप सिंह, राजेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, विप्लव कुमार, बलवंत सिंह पटेल, प्रज्ञा शुक्ला, राहुल तिलौलिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सेवा का भाव समाज को मजबूत बनाने का माध्यम है और छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा, संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा।