विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

बहराइच 16 सितम्बर। विकास भवन सभागार में उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ‘किसान दिवस बैठक’ आयोजित किया गया। किसान दिवस बैठक में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। विनय कुमार बर्मा ने उपस्थित किसानों से कहा कि वह किसान दिवस बैठक में अपने सुझाव या शिकायत लिखित रूप में दिया करें ,जिससे उसका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जा सके स उन्होंने किसानों से कहा कि वह अपनी समस्याएं शिकायतें व्यक्तिगत रूप से मिलकर दे सकते हैं ,जिसका निस्तारण उनके द्वारा प्राथमिकता पर किया जाएगा सउन्होंने किसानों से अधिक आय प्राप्त करने हेतु प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। बैठक में उपस्थित किसानों से अपनी समस्यायें रखने को कहा। प्रगतिशील कृषक हरिशरण सिंह त्रिकोलिया पयागपुर द्वारा डेरी किसानों के दुग्ध का बकाया मूल्य भुगतान करने कहा। बैठक में उपस्थित किसान द्वारा विकासखंड चित्तौड़ा के रसूलीचक पानी टंकी से जलापूर्ति न होने की शिकायत की गई।

उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने बताया 24 सितंबर 2026 को 9ः00 बजे से भारतीय डेयरी अनुसंधान करनाल हरियाणा एवं आचार्य देवव्रत नेचुरल फार्मिंग सेंटर गुरुकुल हरियाणा में 70 किसानों का प्रशिक्षण दल भेजा जा रहा है। जिन किसान भाई को उपरोक्त प्रशिक्षण में जाना हो वह अपने विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी के यहां अपना नाम दर्ज करस दें स जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने किसानों को बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है ,कोई भी शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी बहराइच सूबेदार यादव ने बताया कि जनपद में रवि सीजन के लिए गेहूं सरसों मटर तथा लाही की बुकिंग का कार्य प्रारंभ है जिला गन्ना अधिकारी बहराइच श्री आनन्द शुक्लस ने बताया कि चिलवरिया चीनी मिल का पर चल रहे बकाया सम्बन्धी जजमेन्ट आ गया है। कोर्ट ने किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान कंसीडर करने को कहा है। अब सीओसी गठन का रास्ता साफ हो गया है। अक्टूबर 2026 के बाद जनपद के किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र मिलने की पूर्ण संभावना बन गई है।

उप कृषि निदेशक बहराइच विनय कुमार वर्मा ने कहा कि जिन किसानों द्वारा अपनी फॉर्म रजिस्ट्री नहीं बनवाई गई है, उसे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र अथवा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी से मिलकर बनवा लें स बैठक में उपस्थित ए.आर .कोऑपरेटिव जनपद बहराइच देवेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को वर्तमान धान की फसल में नैनो डी.ए.पी. और नैनो युरिया का प्रयोग करने की सलाह दिया। जिससे उनकी लागत में कमी आएगी स जीएम. डी.आई.सी. ने जनपद में संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की स जिला उद्यान अधिकारी श्री दिनेश चौधरी ने किसानों को केला सहित अन्य साग, भाजी उत्पादन को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने के तरीके बताएं स बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक श्री राम किशोर गुप्ता जी ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने फर्टिलाइजर एवं कीटनाशकवों का कम उपयोग करने की सलाह दी स मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार उपाध्याय ने मिनी नंदिनी पशुपालन योजना एवं किसानों को हरा चारा उत्पादन कर आसपास की गौशालाओं को आपूर्ति करने पर 250 रुपए 300 प्रति कुंतल सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत नितिन कुमार, अधिशासी अभियंता नहर अस्मिता पटेल, मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम अरुणेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियन्ता नलकूप ललित कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन निरीक्षक श्री आनन्द प्रकाश पटेल, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई धर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक श्री राम खेलावन, महेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रवेश कुमार, शंकर यादव, अतुल कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्रीमती प्रिया नन्दा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री कैलाश जोशी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 शैलेंद्र सिंह एवं डॉ अरुण कुमार राजभर, सहित अन्य कृषक एवं एफपीओ के निदेशकगण उपस्थित रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः