पतंजलि योग साधकों ने चलाया स्वच्छता अभियान संवाददाता

बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण के योग कक्षा संचालित होने वाले बहुदेशीय हाल पर पतंजलि योग समिति बस्ती के जिला प्रभारी सुभाष चंद्र आर्य के नेतृत्व में नित्य योग कक्षा संचालन उपरांत 17 अगस्त 2026 दिन बृहस्पतिवार को एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान का संचालन अपने साधकगण के साथ झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया, और कहा कि हमारे दैनिक जीवन में स्वच्छता का बहुत बड़ा महत्व है, साफ सफाई से भी पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाया जा सकता है, स्वच्छ वातावरण से मानव जीवन में बीमारी व असाध्य रोग से बचाव होता है, और सभी मानव जन को निरोगी रहने में बहुत बड़ी सहायता प्राप्त होती है, ऐसे कार्यक्रम समाज के हित में निरंतर संचालित होना चाहिए, इस जनहित के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सहयोग हेतु पतंजलि योग समिति बस्ती के मुख्य योग शिक्षक दीनानाथ शुक्ल, सह योग शिक्षक जवाहर लाल यादव, बृजबासी लाल शुक्ल, श्रीमती वंदना शुक्ला तथा योग साधक प्रमोद गुप्ता, राम अचल चौरसिया, राजेन्द्र राय, श्रीमती सीमा⁹ तुलस्यान, सुरेन्द्र शर्मा, अश्विनी श्रीवास्तव, अश्विनी गुप्ता, सुनील सैनी, इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव कैलाशी, जगदीश स्वरूप श्रीवास्तव, हसनैन, दीपक सिंह, रीता, मीना, वंदना, शशि यादव, मीरा सिंह, फूलपरी, राधा गुप्ता, सुनीता चौधरी, शिवांगी, संजय
आदि उपस्थित रहे!