आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने की विभागवार समीक्षा

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने की विभागवार समीक्षा

 

अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता की विभागवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सविता सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए कार्तिकेय मिश्रा, समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।