महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। अयोध्या के लोकप्रिय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की पहल पर क्षेत्र के पत्रकारों के लिए आयोजित विशेष पत्रकार यात्रा में आस्था, भक्ति और आपसी सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला। धार्मिक और आध्यात्मिक रंग में रगी इस यात्रा के दौरान पत्रकारों ने मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर मां के दर्शन-पूजन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। विंध्यक्षेत्र के बाद यह यात्रा काशी (वाराणसी) पहुंची, जहां पत्रकारों ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत सभी ने मां गंगा की अलौकिक एवं भव्य आरती में सहभागिता की। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर अयोध्या से पहुंचे पत्रकारों का स्थानीय लोगों और संगठनों द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।
इस अनूठी पहल के लिए पत्रकारों ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ-साथ अमल गुप्ता, मोनू सिंह एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। सहभागियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल मीडियाकर्मियों के बीच आपसी संवाद और सौहार्द मजबूत होता है, बल्कि उन्हें अपनी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का पावन अवसर भी मिलता है।यात्रा में आनंद वेदांती त्रिपाठी, देवेश पाण्डेय, महेंद्र उपाध्याय, ओम प्रकाश सैनी, रुपेश श्रीवास्तव, केबी शुक्ला, अजय श्रीवास्तव ‘अज्जूं’, प्रवेश पाण्डेय, अखंड सिंह, आकाश सोनी, सुबोध श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अपूर्व पाठक, आशुतोष पाठक, अनिल निषाद, संजीव आजाद, राजेंद्र दुबे, अश्वनी सोनकर, करन प्रजापति, महेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डेय, हरभजन गौर, अभिषेक कुमार पाण्डेय और सुरजीत कुमार सहित अयोध्या के तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।