मटेरा विधानसभा के नवाबगंज मंडल में भाजपा की महत्वपूर्ण मंडल बैठक संपन्न, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश बहराइच, 

 

मटेरा विधानसभा के नवाबगंज मंडल में भाजपा की महत्वपूर्ण मंडल बैठक संपन्न, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश बहराइच,

 

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजेश पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज मटेरा विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज मंडल में एक महत्वपूर्ण मंडल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के निमित्त आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और उसे धरातल पर सफल बनाना था।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बृजेश पांडेय जी का स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ सीधे तौर पर जनता की सेवा और उनके कल्याण को समर्पित है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति देगा।श्री बृजेश पांडेय जी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए सभी मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों को पूरी भव्यता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हर बूथ पर जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करें।

 

इस अवसर पर नवाबगंज मंडल के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सभी शक्ति केंद्र के संयोजक व प्रभारी और भारी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्य अतिथि के मार्गदर्शन में इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया है।