नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित 22 वर्षीय अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार थाना पुरानी बस्ती में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 184/26 में बीएनएस की धारा 64(1), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 12 सितंबर को अभियुक्त सूरज पुत्र स्व. संतराम निवासी संजय कालोनी रेहरवा, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती को उसके घर से दोपहर 1:55 बजे गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 22 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।

 

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार गौंड, कांस्टेबल अनिल यादव तथा कांस्टेबल उत्कर्ष साहू शामिल रहे।