राष्ट्रीय लोक अदालत में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट न्यायालय में आयोजित सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने फरियादियों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही अधिकारियों से कहा कि निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें, ताकि लोगों को न्याय पाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।