पौली : भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार को डा. बंधु प्रसाद चौहान के प्रथम आगमन पर ब्लॉक प्रमुख राममिलन यादव के नेतृत्व में पौली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पौली में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि डा. बंधु प्रसाद चौहान को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में तेजी आएगी।
स्वागत से अभिभूत डा. बंधु प्रसाद चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जमकर नारेबाजी की। समर्थकों में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह साफ नजर आया। कार्यक्रम में संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, गणेश पांडेय, साधु यादव, कपिल देव कनौजिया, प्रिंस अगम सिंह, नित्यानंद, उमेश सिंह, लाल साहब, प्रदीप सिंह, रत्नेश पांडेय, कुलदीप पिंटू यादव, ध्रुव यादव, वीरेंद्र यादव, कुलदीप चौहान, चंद्रशेखर यादव, रमेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।