*कलारीपयट्टू में बस्ती के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अनूप और श्रद्धा ने मारी बाजी*
*जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज गौसपुर में जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन, चार विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा*
बस्ती। जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज गौसपुर में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. दिनेश चन्द वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद उन्होंने दूर-दराज से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेइली, झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी, जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार तथा आयोजक विद्यालय जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज गौसपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
जूनियर बालक संवर्ग के 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में अनूप (गौसपुर) प्रथम तथा साहिल (कलवारी) द्वितीय रहे। 55 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में जिशान (इंटर कॉलेज कलवारी) प्रथम और विजय (इंटर कॉलेज गौसपुर) द्वितीय रहे। 65 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में अमन चौरसिया (इंटर कॉलेज गौसपुर) प्रथम तथा वेद प्रकाश (इंटर कॉलेज कलवारी) द्वितीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालक संवर्ग में
55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में फरीदुद्दीन कलवारी प्रथम अंकित गौसपुर द्वितीय स्थान, 55 किलोग्राम भार वर्ग में अनूप (जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज गौसपुर) प्रथम तथा साहिल (झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी) द्वितीय रहे। 55 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में शिवा (जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज गौसपुर) प्रथम तथा हिमांशु (जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार) द्वितीय रहे। 65 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में अशरफ (राजकीय हाईस्कूल बेइली) प्रथम तथा प्रियांशु (गौसपुर) द्वितीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालिका संवर्ग में श्रद्धा (इंटर कॉलेज गौसपुर) प्रथम तथा शिवांगी द्वितीय रहीं। वहीं जूनियर बालिका संवर्ग में नैंसी (गौसपुर) प्रथम तथा कुमकुम द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में अजय कुमार वर्मा एवं अरुण कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता प्रभाकर ओझा एवं माता प्रसाद त्रिपाठी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया
इस अवसर पर दिनेश कुमार मिश्रा, राकेश शुक्ला, अखिलेश कुमार, राजकुमार चौरसिया, मीरा वर्मा, कंचनलता पाण्डेय, यज्ञ देव पाण्डेय, संतराम यादव, श्याम देव निगम सहित तमाम गणमान्य लोग, शिक्षक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।