जेम पोर्टल के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

जेम पोर्टल के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

 

 

अम्बेडकरनगर, 10 सितम्बर 2026। जेम (GeM) पोर्टल के GeM 2.0 में उन्नयन एवं पोर्टल की कार्यप्रणाली में किए जा रहे सकारात्मक बदलावों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों/विक्रेताओं के प्रशिक्षण हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नामित प्रशिक्षक द्वारा अधिकारियों को GeM पोर्टल के नवीन प्रावधानों, खरीद प्रक्रिया तथा पोर्टल के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर समस्त संबंधित विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष तथा आहरण एवं वितरण अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को शासकीय खरीद प्रक्रिया में GeM पोर्टल का अधिकाधिक एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।