अवैध चाकू के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर।पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी टाण्डा के मार्गदर्शन में तथा थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।07.09.2026 को उ0नि0 आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव मय हमराह का0 संतोष तिवारी एवं का0 अमित मौर्या द्वारा अभियुक्त रेनू पुत्र अमरनाथ, निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को मोजनपुर-वरूआ जलाकी मोड़ से समय करीब 22:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, का0 अमित मौर्या,का0 संतोष तिवारी, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर रहे।