जमीयत उलमा बहराइच की ज़िला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
रिपोर्टर सैयद अकरम सईद
बहराइच ब्यूरो चीफ प्रांतीय प्रबंध समिति की बैठक में भागीदारी, ज़िला कार्यकारिणी व प्रबंध समिति की नियमित बैठक और सद्भावना मंच के गठन पर ज़ोर आज 23 रबीउल अव्वल 1448 हिजरी, मुताबिक 6 सितंबर 2026 को जामिया नूरुल उलूम, बहराइच में जमीयत उलमा ज़िला बहराइच की ज़िला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक मौलाना क़ारी ज़ुबैर अहमद क़ासमी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक की शुरुआत मुजीब अहमद की तिलावत-ए-क़ुरआन से हुई, जबकि मौलाना मुहम्मद साअद अख्तर क़ासमी ने नात-ए-पाक पेश की। इसके बाद विभिन्न संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श और सलाह-मशविरा किया गया। चर्चा के बाद निम्नलिखित फैसले सर्वसम्मति से लिए गए ज़िला स्तर पर “सद्भावना समिति” के सदस्यों के चयन और समिति के गठन का पूरा अधिकार सर्वसम्मति से अध्यक्ष महोदय और महासचिव को सौंप दिया गया। बैठक में मौलाना क़ारी ज़ुबैर अहमद क़ासमी, मौलाना मुहम्मद इनायतुल्लाह क़ासमी, मौलाना मुफ़्ती इकरामुद्दीन क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अमीर क़ासमी, मौलाना अबुल कलाम क़ासमी, मौलाना इसरार अहमद क़ासमी, मौलाना सईदुर्रहमान क़ासमी, मौलाना मुहम्मद कलीम नदवी, मौलाना मुहम्मद सालिम हयातुल्लाह नूरी, मौलाना वसीउल्लाह क़ासमी आदि मौजूद रहे। अंत में अध्यक्षीय दुआ के साथ बैठक का समापन हुआ।