धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,
रंगोली प्रतियोगिता के साथ निपुण बच्चों को किया गया सम्मानित
बस्ती। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रंजना देवी एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने मां सरस्वती तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाता है। शिक्षक समाज को दिशा देने और आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहीं विद्यालय के निपुण बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस दौरान शिक्षक कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, अनुपम, वीना चौधरी, बालेंद्र, सुनीता चौधरी, विनय कुमार शर्मा सहित अन्य विद्यालय स्टाफ मालती, अमरावती, आदि मौजूद रहीं।