जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कार्यक्रम

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कार्यक्रम

 

बस्ती । श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अभिलाषा एकेडमी कप्तानगंज में बाल कलाकारों ने श्री कृष्ण के विभिन्न बाल रूपों का मंचन करके लोगों का मनमोहन लिया । दीपेश विजय अभय, मानस नौशाद, विनय, समीर, सुधीर, उमेश, आलोक का दही हांडी कार्यक्रम लोगों के द्वारा खूब सारा गया ।

श्री कृष्णाजन्मोत्सव से शुरू हो होकर कंस वध और कृष्ण सुदामा मिलन कार्यक्रम को नित्य नाटिका के माध्यम से सृष्टि ,प्रगति, श्रेया, सलोनी, शालिनी, शुभी ,दीप्ति ,मानवी, नैंसी, अंशु , अनन्या ,अंशी, अंशिका, आराधना , आराध्या वर्मा, आराध्या तिवारी ,जैस्मिन, शताक्षी, प्रियल ने वैभव और सृष्टि के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी । सिद्धि मिश्रा का व्यक्तिगत कार्यक्रम मनमोहक रहा । श्रेया, खुशी ,यसी ,दृष्टि,सिद्धि, आरुषि, दीपेश, सत्या द्वारा प्रस्तुत छोटे-छोटे गैया छोटे छोटे ग्वाल आकर्षण का केंद्र रहा । अमृत और अंशिका नृत्य खूब सराहा गया । प्रभारी प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र त्रिपाठी और प्रशासनिक अधिकारी देवा यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का तो अवसर मिलता ही है सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना भी बलवती होती है । इस दौरान अशोक चौधरी आनंद द्विवेदी, लाल जी यादव, शंभू नाथ यादव, शैलेंद्र वर्मा ,रुपेश यादव ,पूनम यादव, रजनी पांडेय ,सपना पांडेय ,विधि तिवारी, तनु पांडेय, रागिनी तिवारी ,शशि यादव ,पूजा तिवारी, सायमा ,चंद्रशेखर, लालजी यादव ,अमरदीप ,शंभू नाथ यादव ,शैलेंद्र वर्मा आदि उपस्थित है । कार्यक्रम का संचालन वैभव और शशि यादव ने किया ।