प्रतिभागियों की प्रतिभा में आया निखार, बनाये गैजेट्स-एएसओसी

प्रतिभागियों की प्रतिभा में आया निखार, बनाये गैजेट्स-एएसओसी

लवकुश सिंह संवाददाता

लवकुश सिंह न्यूज बस्ती

बस्ती। प्रतिबद्धताओं के साथ स्काउट गाइड ट्रेंनिग काउन्सलर कार्यशाला सम्पन्न हुई, प्रशिक्षण से जुड़े हुए सभी लोग आपस में अपनी नवीनतम जानकारियां साझा की, यह जानकारी देते हुए सुषमा यादव सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला वर्ष में एक बार जरूरी होता है। स्काउट भवन सभागार में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड ट्रेंनिग काउन्सलर/ ट्रेंनर कार्यशाला के तीसरे दिन गैजेट्स, गाँठ बंधन की बारीकियों, ऑन लाईन रिपोर्टिंग, बीएसजी यूआईडी, दल पंजीकरण नवीनीकरण, प्रादेशिक एडवेंचर केंद्र शीतलाखेत के आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक विद्यालयों में स्काउटिंग की गतिविधियों को शामिल करने आदि पर मंथन किया गया, लीडर ट्रेनर स्काउट जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, लीडर ट्रेनर जिला प्रक्षिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेंनर अजय कुमार वर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, सहायक लीडर ट्रेंनर अमर चन्द वर्मा, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, बी०पी० आनन्द, रोहित लाल, नन्द किशोर, श्रुति त्रिपाठी गाइड कैप्टन, ट्रेनिंग काउंसलर अनूप सिंह, दीपक प्रजापति, मंगलेश, ट्रेंनिग काउंसलर गाइड नंदिनी, गरिमा, जया पाण्डेय, रानी सिंह खुशबू, चाँदनी आदि की सहभागिता रही।