जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने दी खिलाड़ियों को बधाई

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने दी खिलाड़ियों को बधाई

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बस्ती मंडल की अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “विषम परिस्थितियों, खराब मौसम और तमाम चुनौतियों के बीच जिस जुझारूपन, अनुशासन और टीम भावना के साथ बस्ती मंडल के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय और प्रेरणादायी है। दोनों टीमों का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना पूरे मंडल के लिए गौरव का विषय है। मुझे विश्वास है कि खिलाड़ी इसी आत्मविश्वास और संघर्षशीलता के साथ आगामी मुकाबलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बस्ती का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करेंगे। हमारी शुभकामनाएं पूरी टीम के साथ हैं।”

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, संघर्ष और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त साधन है। बस्ती मंडल के खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस खेल भावना का परिचय दिया है, वह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है।