मंडल कार्य समिति सत्यापन व प्रवासी योजना पर जिला कार्यशाला संपन्न

मंडल कार्य समिति सत्यापन व प्रवासी योजना पर जिला कार्यशाला संपन्न

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती — भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में आज मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवासी योजना की जिला कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यशाला का संचालन अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री श्री प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया।

कार्यशाला की शुरुआत जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा तथा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री यशकांत सिंह, श्री सुशील सिंह व श्री पवन कसौधन एवं क्षेत्रीय मंत्री श्री राजेश पाल चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। जिला अध्यक्ष ने संबोधन में बताया कि मंडल कार्यक्रम संयोजक सत्यापन बैठक 2 सितंबर को मंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी, जबकि बूथ समिति सत्यापन बैठक 3 व 4 सितंबर को अपने‑अपने बूथों पर सम्पन्न होंगी। उन्होंने सभी बूथ प्रभारी व बूथ संयोजकों से अनुरोध किया कि वे मानक प्रक्रिया के अनुसार अपने बूथों पर सत्यापन कार्य सुनिश्चित कराएँ; मंडल प्रवासी व मंडल अध्यक्ष/प्रभारी इसका समन्वय करेंगे।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी व संयोजकों के साथ जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से भानुप्रकाश मिश्रा,दिलीप पांडे, दिव्य प्रकाश, राजकुमार शुक्ला, अखण्ड प्रताप सिंह, वैभव पांडे, वीरेंद्र गौतम शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार सतीश सोनकर, कर्मेंद्र चौहान, राधेश्याम कमलापुरी, राजेंद्र राजभर, संतोष कुमार पांडे, विनय यादव, नरेंद्र दुबे, सुभाष चंद्र आजाद, राज किशोर मिश्रा, अरविंद कमल, लवकुश गुप्ता, शैलेश कुमार पांडे, गौरव वर्मा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, संजय चौधरी, आजाद गोस्वामी, मनीष कुमार, अखिलेश कुमार, राम यज्ञ, राजेश कमलापुरी, मुस्ताक अहमद, अमित चौधरी, संदीप कुमार, सहित अन्य तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।