
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर 3 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह’ की तैयारियों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद माननीय धर्मेंद्र यादव के आगमन को लेकर पार्टी कार्यालय पर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं।पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने जानकारी दी कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष 2012 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षक सभा द्वारा चुने गए पांच शिक्षकों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के संस्थापक पूर्व मंत्री माननीय तेज नारायण पांडे ‘पवन’ हैं।मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव के जनपद में आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं और महानगर के नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव, जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव, जगन्नाथ यादव और वीरेंद्र गौतम सहित कई प्रमुख पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।