बहराइच के शाही घंटाघर पार्क में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सीरत कमेटी द्वारा फ्री मेडिकल कैंप आयोजित

बहराइच के शाही घंटाघर पार्क में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सीरत कमेटी द्वारा फ्री मेडिकल कैंप आयोजित

रिपोर्टर सैयद अकरम सईद

बहराइच ब्यूरो चीफ निशुल्क मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों ने अपना इलाज कराया। इस कैंप में बहराइच के लगभग सभी वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीजों को देखा और उन्हें मुफ्त में दवाएं भी दी गईं। भारी संख्या में मरीजों ने अपना इलाज कराया।

जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया और दवा वितरित की। मरीजों को मुफ्त में दवाएं दी गईं। सीरत कमेटी के अध्यक्ष तेजे खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। सीरत कमेटी के अध्यक्ष तथा मेंबरों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा यासिर शाह ने सीरत कमेटी के सदस्यों को फ्री मेडिकल कैंप लगाने की सराहना की मेडिकल कैंप के इंचार्ज सीनियर डॉक्टर अब्दुल रहमान खान व मेडिकल कैंप इंचार्ज अब्दुल हमीद शाह मोहम्मद रफी रहे इस तरह के आयोजन समाज के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं। सीरत कमेटी और डॉक्टरों की टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्यक्रम में सीरत कमेटी के अध्यक्ष तेजे खान नासिर अली अब्दुल हमीद शाह मोहम्मद रफी अब्दुल मन्नान एडवोकेट महफूज शाही मोहम्मद सलीम सुलेमान खान साकिब जमील मसूद रियाज आफाक अहमद के स अस्पताल की टीम के साथ मौजूद रहे तथा मेडिकल कैंप का संचालन तारिक़ खान ने किया