साइबर ठगी के 10,400 रुपये पुलिस ने कराए वापस

साइबर ठगी के 10,400 रुपये पुलिस ने कराए वापस

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। उज्जैन महाकाल आरती में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 10,400 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना कोतवाली साइबर सेल टीम से की।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल थाना कोतवाली की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को रुकवाया। पुलिस की कार्रवाई के बाद 10,400 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

रकम वापस मिलने पर आवेदक ने थाना कोतवाली एवं जनपद बस्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पूजा-पाठ अथवा अन्य किसी सेवा के नाम पर अनजान लोगों द्वारा भेजे गए लिंक या खाते में पैसे भेजने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें।