विकसित भारत युवा कनेक्ट एवं खेलो इंडिया संवाद का आयोजन 27 अगस्त को

विकसित भारत युवा कनेक्ट एवं खेलो इंडिया संवाद का आयोजन 27 अगस्त को

राष्ट्रीय खेल दिवस पर देश के प्रधानमंत्री से जुड़ेंगे 08 लाख से अधिक युवा

बहराइच 24 अगस्त। किसान पीजी कॉलेज, बहराइच में 27 अगस्त को विकसित भारत युवा कनेक्ट एवं खेलो इंडिया संवाद का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम के संबंध में आज किसान पीजी कालेज में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर एस.पी. सिंह ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय खेल दिवस 27 अगस्त को मनाया जा रहा है जिसमें देश के 1600 सेंटर पर 8 लाख युवा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री से सीधा जुड़ेंगे।

खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सी.डी. सिंह विशेन ने बताया कि यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत और एनएसएस के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 27 अगस्त को किसान पीजी कॉलेज, बहराइच में विकसित भारत युवा कनेक्ट-स्पोर्ट्स एडिशन और खेलो इंडिया संवाद का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र देव सिंह विसेन ने बताया कि कार्यक्रम में सभी अतिथियों, जन प्रतिनिधियों और युवाओं को सुबह 10 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु की जानकारी देते हुए बताया गया कि मा. प्रधानमंत्री जी वर्चुअल माध्यम से एक साथ देशभर के 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। खेलो इंडिया संवाद (युवा संवाद) प्रधानमंत्री जी के संबोधन के बाद खेलो इंडिया संवादश् के तहत एक विशेष सत्र होगा। इसमें युवा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक) और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। स्पोर्ट्स इकोसिस्टम पर चर्चा अन्तर्गत पिछले 12 वर्षों में देश के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए विकास और खेलों को लेकर आए परिवर्तन पर चर्चा की जाएगी।

इसी प्रकार युवाओं की भागीदारी कार्यक्रम के अंत में माई भारत वॉलिंटियर्स और युवाओं के लिए 15 मिनट का खुला संवाद रखा गया है, जहां वे खेल और राष्ट्र निर्माण पर अपने आइडियाज, सुझाव और आकांक्षाएं साझा कर सकेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यूथ पार्टिसिपेशन और स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के माध्यम से देश के युवाओं और खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः