अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 27 पाउच अवैध बन्टी-बबली देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में विरेन्द्र कुमार उर्फ बब्बू तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी, निवासी मुड़िला, थाना सोनहा, के कब्जे से 13 पाउच तथा घिराऊ पुत्र तिलक राम, निवासी सिसवा बरुआर, थाना सोनहा, के कब्जे से 14 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई।
इस संबंध में थाना सोनहा पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 201/2026 एवं 202/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार दूबे, कांस्टेबल राजेन्शी वर्मा, अमित सिंह, विश्वजीत विश्वकर्मा एवं केशव यादव थाना सोनहा शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।