कुलदीप सिंह के रक्तदान से शीमा खातून को मिला नया जीवन

कुलदीप सिंह के रक्तदान से शीमा खातून को मिला नया जीवन

 

बस्ती। डॉ कुलदीप सिंह के रक्तदान के कारण शीमा खातून को नया जीवन मिला, बताते चले डॉ कुलदीप सिंह नियमित रक्तदाता हैं लोग इन्हें चलते फिरते ब्लड बैंक के नाम से जानते हैं हर किसी परिचित या अपरिचित को जरूरत पड़ने पर अपना रक्तदान करने के लिए तैयार रहते हैं, कोरोना के समय में जब हर कोई अपनी जान बचाने के लिए घर में रहकर अपनी इमिनियुटी बढ़ाने के लिए जद्दोजहद कर रहा था तो श्री सिंह एक जरूरत मंद की जान बचाने के लिए सार्वजनिक वाहन पर प्रतिबंध लगने, सबको घरों में रहने की हिदायत के वावजूद निजी साधन से संतकबीरनगर जाकर रक्तदान कर किसी अनजान व्यक्ति के इकलौते बेटे की जान बचाई थी, बताते चलें कि 39 बार से अधिक बार रक्तदान करने वाले कुलदीप सिंह के रक्तदान से आज शीमा खातून को नया जीवन मिला है, इनका जरूरी ऑपरेशन रक्त के अभाव में नवयुग अस्पताल में टलता जा रहा था, अबू अनस मेकरानी की पहल पर अब शीमा खातून पत्नी मुमताज अली, आई टी आई स्कूल के पीछे मोहल्ला कटरा, पतेलवा को आत में इन्फेक्शन के कारण तत्काल ऑपरेशन के लिए रक्त की व्यवस्था कुलदीप सिंह के रक्तदान के माध्यम से हो गई, शुभ चिंतकों ने डॉ कुलदीप सिंह के इस नेक काम के लिए सराहना की है।