संगठन सृजन अभियान के तहत हर्रैया और दुबौलिया में कांग्रेस की बैठक 21 अगस्त को

संगठन सृजन अभियान के तहत हर्रैया और दुबौलिया में कांग्रेस की बैठक 21 अगस्त को

बस्ती। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा 21 अगस्त को हर्रैया और दुबौलिया ब्लॉक में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर्रैया की बैठक जगदीश धर्मशाला, बाईपास हर्रैया में सुबह 11 बजे से होगी, जबकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुबौलिया की बैठक विशेश्वरगंज बाजार स्थित द्विवेदी खाद भंडार ग्रामीण बैंक के बगल में शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक डॉ. चंदन कुमार यादव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक डॉ. आर.पी. त्रिपाठी नवीन सिनहा एवं जय करण वर्मा मौजूद रहकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सुझाव सुनेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस राष्ट्रीय छात्र संगठन सहित सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी हर्रैया के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह एडवोकेट तथा दुबौलिया के अध्यक्ष हरिनाथ द्विवेदी ने सभी कांग्रेसजनों से बैठक में पहुंचकर संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सेनर्वदेश्वर शुक्ल सदस्य पी0सी0सी0 कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।