पाक्सो एक्ट के आरोपी को वाल्टरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाक्सो एक्ट के आरोपी को वाल्टरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना वाल्टरगंज में मु0अ0सं0 186/2026 के तहत धारा 64(1) बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट एवं 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त तरुण सोनी पुत्र लवकुश सोनी, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी गनेशपुर उत्तर टोला, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती को शेखपुरा मोड़, वनविहार गनेशपुर के पास थाना वाल्टरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी गनेशपुर उपनिरीक्षक अर्जुन यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार तथा कांस्टेबल एसपी चौहान शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।