फ्रीलांस प्रेस फोटोग्राफी से शुरुआत करने वाले कोरील राजेश कुमार जिन्होंने बाँलीवुड फिल्म ” फिर हेराफेरी, सरकार, पेज थ्री, जैसी अनेको फिल्म व टीवी सीरियलों में स्टिल फोटोग्राफी करते हुए कई भोजपुरी फिल्मों व वेब सीरीज में कैमरामैन करते हुए कई सम्मान प्राप्त किया इन्होंने एक शार्ट फिल्म “धुआँ एक मीठा जहर ” का लेखन निर्दशन किया जो एक ऐसी लड़की की कहानी जिसकी सिगरेट के एक शौकिया कश शुरू होता है नशे की लत से मौत पर खत्म होता है.
बॉलीवुड लेजेंड फिल्म फेस्टिवल 2026 आयोजन इम्पाहाऊस के थियटर में किया. जहां ” धुआँ एक मीठा जहर ” को लोगो ने पसंद किया और अभिनेता अली खान, संगीतकार दिलीप सेन, आयोजक कृष्णा चौहान के हाथों कोरील राजेश कुमार को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. इस फिल्म के अभिनेता आरूश कुमार, को भी सम्मानित किया गया.
कलाकार _ रबी विशुनपुरी, आरूश कुमार, अनिल प्रितम, फरहा, रूस्तम घायल, अलीखान, राधे कुमार, आदि, जिसका लेखन, निर्देशन व कैमरा कोरील राजेश कुमार, संगीत पप्पू कुमार