स्वतंत्रता आंदोलन में कविताओं और रचनाओं से साहित्यकारों ने जगायी थी राष्ट्रभक्ति-जगमग

स्वतंत्रता आंदोलन में कविताओं और रचनाओं से साहित्यकारों ने जगायी थी राष्ट्रभक्ति-जगमग

बस्ती । स्वतंत्रता आंदोलन में देश के साहित्यकारों और कवियों ने अपनी कलम के माध्यम से आमजनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के सभागार में ओम सांई हरिवंश सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डा0 रामकृष्ण लाल जगमग ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में साहित्यकारों का बहुत बड़ा योगदान है उस दौर में साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं और कविताओं से आमजनमानस में राष्ट्रभक्ति जगायी थी तथा अंग्रेजी शासन की नीतियों का अपनी कविता के माध्यम से विरोध किया और लोगों में स्वाभिमान, साहस तथा स्वतंत्रता की भावना पैदा किया जिससे प्रत्येक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी रूचि दिखायी और आंदोलन के नेतृत्व कर्ताओं का साथ दिया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जहां सेनानियों ने अपने साहस और बलिदान से इतिहास रचा वही साहित्यकारों ने अपनी कलम से राष्ट्र की चेतना को जगाने का काम किया। इस मौके पर कवि विनोद कुमार उपाध्याय, संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद भावुक, सलीम बस्तवी अजीजी, डा0 राजेन्द्र सिंह राही, डा0 अजीत श्रीवास्तव, दीपक सिंह प्रेमी, शाद अहमद शाद, सागर गोरखपुरी, अर्चना श्रीवास्तव, बाल कवि गरिमा श्रीवास्तव सहित उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया जहां पर लोग भाव-विभोर हो गये। इस मौके पर कवियों को जनकवि कैलाश गौतम पत्रकारों को वीरांगना रानी तलाश कुवरि तथा राजा जालिम सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश चित्रगुप्त, सीपी पाण्डेय, महेन्द्र शुक्ल, वृहस्पति कुमार पाण्डेय, माधुरी पाण्डेय, महेश तिवारी, कपीश मिश्रा, श्रीप्रकाश गुप्ता, विशाल पाण्डेय, आशुतोष नरायण मिश्र, गौरव श्रीवास्तव, हरीश द्ववेश, राजेन्द्र उपाध्याय, लवकुश सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, आलोक कुमार श्रीवास्तव, जीशान हैदर रिजवी, रत्नेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार सोनी, अरशद अहमद, महेन्द्र तिवारी, रत्नाकर देव मिश्र, विवेक श्रीवास्तव, रामकुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के अन्त में संयोजक अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।