पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य तिरंगा रैली
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जनपद बस्ती में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र ने पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
तिरंगा रैली रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कबीर तिराहा, झंडा तिराहा और कंपनी बाग होते हुए वापस रिजर्व पुलिस लाइन पहुंची, जहां रैली का सकुशल समापन हुआ। रैली में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक जनपद बस्ती सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।
तिरंगा रैली के माध्यम से बस्ती पुलिस ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बस्ती पुलिस राष्ट्र सेवा और सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा एवं गौरव को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव संकल्पित है।