हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
– *राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का दिया संदेश*
आज दिनांक 14.08.2026 को “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
तिरंगा यात्रा में अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों के साथ आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया । तिरंगा यात्रा, पुलिस लाइन बहराइच से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, पानी टंकी चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पर सम्पन्न हुई । तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, कार्यस्थलों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। तिरंगा हमें देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है। हम सभी देश की रक्षा, शांति एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहें और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यह तिरंगा यात्रा जारी रहेगी। साथ ही इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करें तथा देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखने और “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गयी।