शिव भक्तों के स्वागत एवं सम्मान के लिए आयोजित होगा भव्य आयोजन
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। पवित्र सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम में आने वाले सभी शिव भक्तों के स्वागत और सम्मान के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह भंडारा 09 अगस्त 2026, रविवार को शाम 06 बजे से आयोजित होगा।
भंडारे का आयोजन एस.पी. आवास के सामने, बस्ती में किया जाएगा। कार्यक्रम में बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम की ओर जाने वाले शिव भक्तों एवं कांवड़ियों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
आयोजन से जुड़े राकेश सिंह, अवधेश मिश्रा, विनय सिंह, विनीत सिंह, विनोद पाण्डेय, प्रतीक सिंह एवं देवेंद्र सिंह सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी करने की बात कही है।
आयोजक दीपक सिंह ‘सोनू भइया’ ने सभी शिव भक्तों को भंडारे में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कांवड़ियों एवं शिव भक्तों से शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।