वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर जताया शोक, डीजीपी राजीव कृष्ण के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर जताया शोक, डीजीपी राजीव कृष्ण के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बलिया जनपद की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने शोक संदेश में सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उमाशंकर सिंह अत्यंत मिलनसार, व्यवहारकुशल और स्वनिर्मित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कम उम्र में ही राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई तथा जनता के बीच सम्मान अर्जित किया। मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के सरकारी आवास भी पहुंचे। वहां उन्होंने डीजीपी के दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राजीव कृष्ण एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।