एस.डी.जी. इंटर कालेज में गूंजा कर्तव्य और अनुशासन का संकल्प

एस.डी.जी. इंटर कालेज में गूंजा कर्तव्य और अनुशासन का संकल्प

 

विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ देशभक्ति गीतों ने बांधा समां

 

 

बस्ती। एस.डी.जी. इंटर कॉलेज भुवनपुर में बुधवार को विद्यार्थी परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह उत्साह अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने जिम्मेदारियों का संकल्प लेकर विद्यालय की शैक्षिक एवं अनुशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्दुल हकीम बीईओ अयोध्या धाम ने विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई। आर्या उपाध्याय ने स्कूल कप्तान शिवम वर्मा ने उप कप्तान दिव्यांशू ने हेड बॉय मानसी पाठक ने हेड गर्ल तथा अमरेश वर्मा ने स्पोर्ट्स कप्तान की जिम्मेदारी संभाली। वहीं अनुशासन प्रमुख के रूप में अंशु, रीता अंश और राजकुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने दायित्वों की शपथ ली प्रधानाचार्या सुमन चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सफलता की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अब्दुल हकीम ने प्रतियोगी जीवन में अंग्रेजी शिक्षा की उपयोगिता बताते हुए गुरु के मार्गदर्शन और गुरु महिमा को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्या अनीता तिवारी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों अनुशासन और छात्र जीवन में जिम्मेदारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

समारोह के अंतिम चरण में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। गीतों की गूंज से पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया और उपस्थित लोगों ने तालियों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम मे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता अनुशासन जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया इस मौके पर विनय प्रकाश तिवारी बृजेश वर्मा विनोद पांडेय अरविंद सौरभ भट्ट

इसरार शर्मिला चांदनी

प्रेमलता प्रियंका खुशी

उषा विंध्यवासिनी आदि लोग मौजूद रहे।