भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का नगर बाजार में भव्य स्वागत

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का नगर बाजार में भव्य स्वागत

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती । आदर्श नगर पंचायत नगर स्थित नगर बाजार में उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

 

स्वागत समारोह के दौरान राना दिनेश प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने 21 किलोग्राम की विशाल माला पहनाकर उनके प्रथम आगमन को यादगार बना दिया। इसके उपरांत विनोद राय ने अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

अपने स्वागत से अभिभूत विनोद राय ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह “मम्मू”, सभासद दिनेश चौरसिया, विजय जायसवाल, प्रदीप निषाद, सत्यराम निषाद, राजेश पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, बिन्दूलाल, रामसजन यादव, मोहंती दूबे, अनिल श्रीवास्तव, मोनू पाण्डेय, बिपिन पाण्डेय, संजय कसौधन, राजू गौड़, राकेश पाण्डेय, देवेश धर द्विवेदी, राधेश्याम पाण्डेय, राजन उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, श्रुति अग्रहरि, दिलीप शर्मा, जितेन्द्र सिंह “गुड्डू” सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।