1250 ग्राम अवैध गांजा संग अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मगहर क्षेत्र से दबोचा आरोपी, बाइक बरामद
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर/खलीलाबाद। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1250 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने 03 अगस्त 2026 को संतकबीर ताना-बाना भवन के पीछे मगहर क्षेत्र से जुगनू पासवान पुत्र शारदा प्रसाद निवासी भैरोपुर कुड़ाघाट थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 04 अगस्त 2026 को अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
इस संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0स0 717/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी में 1250 ग्राम अवैध गांजा व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (संख्या UP53 BC 9740) शामिल है। अभियुक्त जुगनू पासवान के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल संतोष यादव, अजीत कुशवाहा, जितेन्द्र यादव एवं रमेश यादव शामिल रहे, जिनकी सक्रियता से यह सफलता मिली।