काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 207 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनाई गई

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 207 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनाई गई।

 

आज दिनांक 01.08.2026 की शनिवारिय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह ने किया।मुख्य अतिथि डा. जय शंकर जय विशिष्ट अतिथि डा. दिनेश दत्त पाठक जी रहे। संचालन संस्था के सचिव नाथ सोनांचली ने किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सरस्वती बन्दना कर किया।

आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह, डा. जय शंकर जय. सत्यनारायण जी, गणेश सिंह प्रहरी, डा. दिनेश दत्त पाठक, शायर जमाल बनारसी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, राकेश प्रसाद दूबे, विजय आनन्द, राम जतन पाल, डा. छोटे लाल मनमीत, नाथ सोनांचली, सुबोध सिन्हा, दीपक दबंग, आनन्द कृष्ण मासूम, उमेश सिंह इत्यादि रहे।

आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल व कजरी के माध्यम से एक से बढ़कर एक रचना का काव्य पाठ किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया। उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।

 

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी