विवेकानन्द शिशु कुञ्ज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, एनटीपीसी टाण्डा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन अयोध्या शाखा के तत्वावधान में निःशुल्क दंत परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

विवेकानन्द शिशु कुञ्ज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, एनटीपीसी टाण्डा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन अयोध्या शाखा के तत्वावधान में निःशुल्क दंत परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

अम्बेडकर नगर।विवेकानन्द शिशु कुञ्ज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, एनटीपीसी टाण्डा, अम्बेडकर नगर में आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अयोध्या शाखा के तत्वावधान में विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दंत स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से निःशुल्क दंत परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. विवेक वर्मा (सचिव, IDA), डॉ. वीरेंद्र वर्मा (कोषाध्यक्ष, IDA), डॉ. सोनिया गोलियां (को-चेयरपर्सन), डॉ. रोली श्रीवास्तव (वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक), डॉ. चंद्रदेव (वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक), डॉ. अंजना शर्मा (वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक), डॉ. चंद्रकेश यादव (सदस्य, IDA), श्री अर्जुन जी (प्रोपराइटर, समर लिंकन फार्मा एवं कार्यक्रम प्रायोजक) तथा विद्यालय के पूर्व छात्र एवं विवान पॉलीक्लिनिक के प्रबंधक श्री शैलेंद्र साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के समस्त भैया-बहनों का दंत परीक्षण किया गया तथा उन्हें दाँतों की नियमित देखभाल, स्वच्छता एवं संतुलित खान-पान के महत्व के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रत्येक छात्र-छात्रा को डेंटल हेल्थ किट वितरित की गई। इसके अतिरिक्त इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की ओर से विद्यालय की सभी कक्षाओं हेतु स्वास्थ्य किट भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य श्रीमान नीरज कुमार शुक्ल जी ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत, परिचय एवं अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मान किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इंडियन डेंटल एसोसिएशन की इस सराहनीय पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्था में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री हरिशंकर तिवारी जी, श्री रविंद्र प्रताप सिंह जी, श्री चंद्र मोहन जी तथा श्रीमती रीना सिंह जी का सहयोग अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा।

 

विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ समाज निर्माण के इस प्रेरणादायी प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।