गुरु पूर्णिमा पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधरोपण , पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री नंद नंदन आदर्श सेवा संस्था, ग्राम थरौली द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने पौधारोपण कर प्रकृति के श्रृंगार, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण तथा घटते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे समय में अधिक से अधिक पौधारोपण करना तथा लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करना हम सभी की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य प्रदान करने का सशक्त प्रयास भी है।
उन्होंने सभी नागरिकों से वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर भवानी उपाध्याय, राम अचल उपाध्याय, इंद्रावती देवी, सावित्री देवी, मिथिलेश कुमारी, राजेंद्र उपाध्याय, तारा देवी, दिलीप कुमार, शिव कुमार, वंदना, रामकुमार, आरती देवी, विपुल उपाध्याय, अनुराधा शुक्ला, पूजा, रागिनी, आयुष, दर्शिका, राघव, लवकुश सिंह, राकेश तिवारी, सर्वेश श्रीवास्तव, राम सजीवन दूबे, संध्या उपाध्याय, कंचन, सुधा, विनोद कुमार गोस्वामी, राम गनेश, रामलाल यादव, राम आशीष यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।